एक साल के लिए रिचार्ज का झंझट खत्म, इस प्लान में रोज़ 3GB डेटा और भी बहुत कुछ मिलेगा

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL भारत की इकलौती सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले BSNL अपने यूजर्स को काफी सस्ते रिचार्ज प्लान देता है, जिससे ये प्लान आम आदमी के लिए किफायती हो जाते हैं।
1 साल की वैधता वाला नया प्लान
BSNL अपने यूजर्स के लिए एक रिचार्ज प्लान लाया है, जो पूरे 1 साल की वैधता के साथ आता है। इस प्लान को एक बार खरीदने के बाद यूजर्स को पूरे एक साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। 1 साल की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को किफायती कीमत पर अनलिमिटेड फायदे मिलेंगे। हम आपको BSNL के 2799 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं।
2799 रुपये वाला प्लान
BSNL का यह 2799 रुपये वाला प्लान पूरे 1 साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूज़र्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग का फ़ायदा मिलता है। इसके साथ ही, उन्हें हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा और हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है।
BSNL का एक और 1 साल का ऑप्शन
अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो बीएसएनएल के पास 2399 रुपये का प्लान भी है। यह प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और हर दिन 100 फ्री SMS मिलते हैं। इस प्लान में आपको हर दिन थोड़ा कम डेटा मिलेगा।
Latest Scheme: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना; 4,450 रुपये की स्कीम पर 16 लाख का फंड पाएं
BSNL अपने नेटवर्क को बढ़ाने पर बहुत तेज़ी से काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में कई शहरों में अपनी 4G सर्विस शुरू की है, जिससे यूज़र्स को तेज़ इंटरनेट का फ़ायदा मिल रहा है। इसके अलावा, कंपनी अब 5G नेटवर्क पर भी काम कर रही है और जल्द ही BSNL यूज़र्स 5G सर्विस का फ़ायदा उठा सकेंगे।



