युवा सप्ताह के अंतर्गत युवाओं को दी नशे से दूर रहने की नसीहत

युवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक अधिकारों को मिली जानकारी

अहेरीपुर,इटावा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन एवं सचिव अपर जिला जज रूपेंद्र सिंह टोंगर के संयोजन में जनपद इटावा में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा सप्ताह के रूप में मनायी गई।

इस अवसर पर महेवा ब्लाक के ग्राम नगला खजुरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक स्वयंसेवक अधिकार मित्र अश्वनी त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के नौजवानों को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने कम उम्र में विश्व में भारत का नाम रोशन किया और युवाओं को एक संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे की लत लग गई है जिससे उनका जीवन बर्बाद हो रहा है आजकल नौजवान नशीली दबाएं,शराब,सिगरेट आदि का सेवन करके अपनी जिंदगी और अपने शरीर को बर्बाद कर रहे हैं।

त्रिपाठी ने युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा किसी भी देश का भविष्य उसका नौजवान युवा ही होता है इसलिए आप जब स्वस्थ रहेंगे तो भारत स्वस्थ रहेगा और भारत विकसित राष्ट्र तभी बनेगा जब देश का नौजवान तरक्की करेगा।

उपरोक्त कार्यक्रम में शेर सिंह,मंजीत,शिव प्रकाश, राहुल,विकास,कुलवंत सिंह वीरेंद्र सिंह,आकाश,रवि प्रताप सहित दर्जनों नौजवान उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button