शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन द्वारा जरूरत मंदों के लिए बांटा गया कम्बल

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन, सुल्तानपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एक सराहनीय सामाजिक पहल का परिचायक है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज दोपहर 1 बजे शहीद वीर अब्दुल हमीद अस्पताल, नगर पालिका सुल्तानपुर परिसर में आयोजित हुआ।इस मानवीय कार्यक्रम में चिकित्सा, समाजसेवा, राजनीति और संगठन से जुड़े कई सम्मानित नाम शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही।

डाक्टर ए के सिंह जो एक वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक हैं और लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उनके साथ डॉ. सुधाकर सिंह और डॉ. एस.पी. सिंह, सपा नेता शकील अहमद खान, व्यापारी नेता रविंद्रत्रिपाठी, संस्था के संरक्षक अब्दुल हई, जलील अंसारी, अब्दुल गफ्फार, संस्था मीडिया प्रभारी सुजीत कसौधन, मोहम्मद साकिब सरफराज अहमद, इरफान अहमद, गुड्डू जायसवाल,की गरिमामयी उपस्थिति सराहनीय रही।जो चिकित्सा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन सबका आभार व्यक्त किया।यह आयोजन देश के महान सपूत शहीद वीर अब्दुल हमीद को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनका जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। यह कार्यक्रम समाज को यह संदेश देता है कि सामूहिक प्रयासों से ही जरूरतमंदों के जीवन में राहत और मुस्कान लाई जा सकती है।


शिवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया अभियान,साइबर अपराध से कैसे बचें?

सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के दिशानिर्देश में बढ़ते साइबर क्राइम से शिवगढ़ थानाक्षेत्र में साइबर अपराध से आम जनता को बचाने के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा के नेतृत्व में आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके लिए वृहद स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाकर जागरूक किया।

खासकर महिलाओं से थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने साइबर फ्रॉड से सजग कैसे रहा जाए, इसके लिए उन्हें टिप्स देते हुए बताया की,साइबर फ्रॉड करने वालों का टार्गेट अधिकतर महिलाए होती है,तरह-तरह के प्रलोभन व भय दिखाकर आपके बैंक खाते खाली कर लेते है,आप ऐसी काल आने पर घबराए नही,ऐसी किसी भी काल पर अपनी कोई भी जानकारी साझा न करें,जिससे आपको आर्थिक क्षति उठानी पड़े, थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहाकि आपलोग अपराध व अपराधी गतिविधियों की जानकारी पुलिस से साझा करे,आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी,किसी भी समय आप मित्र पुलिस से संपर्क कर सकते है,थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने बताया की पुलिस अधीक्षक के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार शिवगढ़ पुलिस अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफल हो रही है।

Related Articles

Back to top button