परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे अमेरिका, दोस्त मादुरो की गिरफ्तारी पर आगबबूला हुए किम जोंग-उन
venezuela news: अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी से वैश्विक तनाव बढ़ गया है।
venezuela news: ट्रंप शासन द्वारा वेनेजुएला के venezuela president निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की हिरासत ने वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इस विवादित कदम के बाद उत्तर कोरिया और रूस जैसे देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच चिंताएँ पैदा कर दी हैं, और अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह कदम वैश्विक शांति के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।
किम जोंग-उन की कड़ी चेतावनी
नॉर्थ कोरिया के सनकी किम जोंग-उन ने nicolas maduro को अपना करीबी मित्र बताते हुए अमेरिका को एक सीधी चेतावनी दी। किम ने कहा कि अमेरिका का यह कदम केवल तनाव बढ़ाने का काम करेगा और इसके परिणामस्वरूप तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बन सकती है। किम जोंग-उन ने कहा, “यह सिर्फ एक कूटनीतिक कदम नहीं है, बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संकट का कारण बन सकता है।” उत्तर कोरिया के नेता ने मादुरो को तुरंत रिहा करने की मांग की और अमेरिका से अपील की कि वह अपनी कार्रवाई पर पुनर्विचार करें। किम ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो इसके गंभीर वैश्विक परिणाम हो सकते हैं।
रूस की प्रतिक्रिया
अमेरिका की कार्रवाई के विरुद्ध रूस ने भी अपने विरोध का इज़हार किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने इसे वेनेजुएला के विरुद्ध एक “सशस्त्र आक्रामकता” करार दिया और इस कदम को पूरी तरह से अवैध बताया। रूस ने कहा कि अमेरिका का यह कदम बिना किसी ठोस सबूत के लिया गया है और इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है। रूस ने सभी देशों से संयम बरतने की अपील की और कहा कि केवल बातचीत और कूटनीति के ज़रिए ही इस संकट का समाधान निकाला जा सकता है।
Iranian economic crisis 2026: ईरान में गृहयुद्ध जैसे हालात, क्या खामनेई भी होंगे सत्ता से बेदखल
आपको बता दें कि इस प्रकरण में (america attack on venezuela) अमेरिका ने अपनी कानूनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में मादुरो और उनकी पत्नी के विरुद्ध गंभीर आरोप तय किए गए हैं। इन आरोपों में मादुरो पर नार्को-टेररिज़्म, कोकीन तस्करी, भारी हथियार रखने और अमेरिका के विरुद्ध साजिश करने जैसे अपराध शामिल हैं। अमेरिका का कहना है कि ये इल्जाम तब लगाए गए जब उसने वेनेजुएला की राजधानी कराकस में एयरस्ट्राइक की थी।



