Shravan Kumar Vishwakarma: टैक्सी चलाने वाले उड़ाएंगे विमान, शंख एयरलाइंस के फाउंडर की कहानी जानें
Shravan Kumar Vishwakarma: हाल के दिनों में भारत के विमानन क्षेत्र में संकट की स्थिति बन गई जब कई प्रमुख एयरलाइंस, जैसे इंडिगो, ने बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें रद्द की। इस अचानक बदलाव के कारण यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और सरकार को इस संकट पर ध्यान देने के लिए कदम उठाने पड़े। यही नहीं इस स्थिति ने यह सवाल भी उठाया कि क्या केवल कुछ चुनिंदा एयरलाइंस ही इस परेशानी की वजह हैं? इस सवाल का जवाब अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। सरकार ने नए एयरलाइंस ऑपरेटरों को भी मंजूरी देना शुरू कर दिया है। इस बीच, एक नई कंपनी ने हवाई क्षेत्र में कदम रखा है – शंख एयरलाइंस।
शंख एयरलाइंस (Shankh Airlines) के संघर्ष की कहानी
शंख एयरलाइंस सिर्फ एक नया नाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक लंबा संघर्ष और मेहनत की दास्तान छिपी हुई है। इस कंपनी के संस्थापक श्रवण कुमार विश्वकर्मा हैं, जिनका सफर एक साधारण टेमो चालक से एक एयरलाइंस मालिक बनने तक का रहा।
श्रवण कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था और उनका जीवन बेहद कठिनाइयों से भरा रहा। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें दोस्तों के साथ मिलकर टेमो चलाने का फैसला लेना पड़ा। यह समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वे कहते हैं कि इस संघर्ष को लेकर उन्हें किसी भी प्रकार का शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई।
Arunabh Sinha Success Story: ये शख्स कपड़े धोकर करोड़पति बन गया, जानें कैसे
शुरुआत में श्रवण ने कई छोटे कारोबार शुरू किए लेकिन उन्हें शुरुआत में सफलता नहीं मिली। फिर 2015 में उन्होंने सीमेंट कारोबार में कदम रखा, और यहीं से उनकी किस्मत ने मोड़ लिया। इसके बाद उन्होंने टीएमटी, माइनिंग और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में भी कदम रखा और उनका कारोबार तेजी से बढ़ने लगा। आज उनके पास 400 से अधिक ट्रकों का बेड़ा है। इस सफलता के बाद उन्होंने विमानन क्षेत्र में भी कदम रखने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना था कि विमानन क्षेत्र में मजबूत नकदी प्रवाह और कम प्रतिस्पर्धा के कारण यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।



