ग्राम पंचायत का नवीन पुस्तकालय ग्रामीणों को समर्पित
भैसान में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में बुधवार को ग्राम पंचायत भैसान स्थित पंचायत भवन में नए सामुदायिक पुस्तकालय केंद्र का भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर शुभारंभ किया।आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह पुस्तकालय केंद्र ग्राम पंचायत सचिव वरुण कुमार की देखरेख में बनवाई गई है।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पुस्तकालय गांव में शैक्षिक वातावरण को मजबूत करेगा और युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा। ग्राम सचिव वरुण कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकों युक्त इस सामुदायिक पुस्तकालय केंद्र का उद्देश्य गांव के छात्रों छात्राओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अध्ययन के लिए शांत सुरक्षित और सुलभ वातावरण उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवदीप,ग्राम सचिव वरुण कुमार,पंचायत सहायक धर्मेंद्र अग्निहोत्री, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे,प्रशांत राव चौबे,आशीष अग्निहोत्री आदि भाजपा नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



