श्री गिरधारी लाल यादव इण्टर कॉलेज का विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। ग्राम सभा पूरे भीखी, उत्तरगांव, पोस्ट–अलीगंज बाजार में स्थित श्री गिरधारी लाल यादव इंटर कॉलेज का भूमि पूजन पूरे विधि-विधान से पूजा पाठ कराकर श्रद्धेय दादा गिरधारी लाल यादव (पूर्व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) की प्रथम पुण्यतिथि पर नरसिंह बहादुर यादव एवं उनकी पत्नी मालती यादव के कर-कमलों द्वारा संपन्न कराया गया। विद्यालय के संरक्षक मास्टर दिनेश सिंह यादव ने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में इंटर कॉलेज की स्थापना से ग्राम सभा एवं क्षेत्रवासियों सहित आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है।
वहीं मास्टर के बड़े भाई सुरेश सिंह यादव भी डिग्री कॉलेज में पढ़ाते हैं मास्टर दिनेश सिंह यादव ने बताया हमारे चाचा वीरेंद्र बहादुर यादव भी बीएड करके डिग्री कॉलेज में शिक्षा का सेवा दे रहें हैं।इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान शिवपूजन यादव, भावी जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी डॉ०सुरेश यादव, समाजसेवी प्रदीप यादव अध्यक्ष संदेश फाउण्डेशन सुल्तानपुर,छत्रपाल यादव , राहुल यादव, मंजीत यादव, ओमप्रकाश कोरी कैमरा मैन, नेता श्याम लाल यादव, बाबा कमला प्रसाद यादव और ग्रामीणों, शिक्षाप्रेमियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।



