खुले खाद्य-पेय पदार्थों की बिक्री पर लगे रोक: ग्राहक पंचायत

जिले में कम गुणवत्ता व एक्सपायरी सामग्री की बिक्री भी प्रतिबंधित हो

भरथना,इटावा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भरथना की नियमित बैठक नगर अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव के मुहल्ला कल्यान नगर स्थित आवास पर सम्पन्न हुई।

जिसमें नगर में धड़ल्ले से बिक रहे एक्सपायरी व ख़राब गुणवत्ता वाले खाद्य-पेय पदार्थों के भीषण गर्मी में मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त कर नगर के व्यापारियों से अपील की गई कि वह कम गुणवत्ता व एक्सपायरी व खुले में खाद्य-पेय पदार्थों की बिक्री बिल्कुल न करें अन्यथा की स्थिति में शिकायत मिलने पर सम्बन्धित विभाग को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की माँग की जाएगी।

अंत में समस्त कार्यकर्ताओं को संगठन की डायरी का वितरण कर यात्रीहित में स्टेशन अधीक्षक भरथना मनोज कुमार का प्लेटफार्म पर उचित प्रकाश व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान निशांत पोरवाल (एडवोकेट), अनिल श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,ब्रजेश पोरवाल, हिमांशु गुप्ता,रामप्रकाश पाल,ब्रहमप्रकाश श्रीवास्तव,आनंद प्रकाश कौशल,विष्णु राठौर, रामनरेश पोरवाल,शिवम गोस्वामी,बॉबी गुप्ता,रवि शर्मा,शिवेंद्र भदौरिया (एडवोकेट),अविरल गुप्ता, रिषभ पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button