आठ कन्याओं को टीएससीटी का शगुन
मानवता और सहयोग की नयी मिशाल पेश किया

सुल्तानपुर। शिक्षक, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षा अधिकारियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हितों के लिए समर्पित संस्थाटीचर्स सेल्फ केयर टीम(टीएससीटी) ने कन्यादान योजना के माध्यम से सामाजिक/सहयोग और मानवता की एक और मिसाल पेश की है।संस्था से जुड़े जिले के आठ सदस्यों समेत प्रदेश की 257अभिभावकों की बेटियों की शादीके लिए 55-55 हजार रुपये के शगुन चेक के रूप में 1.41करोड की धनराशि दी गई है।
टीएससीटी के जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के 257 परिवारों को मात्र एक रुपये के सहयोग से यह धनराशि उपलब्ध कराई गयी। प्रान्तीय आईटी सेल प्रभारी पूनम झा ने बताया की कन्यादान विवाह योजना को मानवता और सहयोग की दिशा में की मूल योजना की तरह नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। टीएससीटी देश के सभी राज्यों में अपना प्रसार करते हुए दिल्ली हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश में भी प्रारम्भ हो गयी है।
जिला प्रवक्ता एवं जिला कन्यादान योजना प्रभारी वैभव सिंह ने जानकारी दी कि कन्यादान विवाह योजना के प्रथम सहयोग मे सुलतानपुर जनपद में बल्दीराय से शिवशंकर, भदैयां से सीमा मिश्रा , रिपुदमन सिंह, प्रतापपुर कमैचा से लक्ष्मीकांत उपाध्याय, राजेश तिवारी, अखंडनगर से मोहम्मद शफी, लम्भुआ कमलेश चौरसिया, नगर क्षेत्र से दुर्गेश श्रीवास्तव सहित 8 लोगों प्रत्येक को 55 हजार कुल 4 लाख 40 हजार का चेक दिया गया।
उत्तर प्रदेश में नवम्बर 2025 तक 456 परिवारो को लगभग 200 करोड़ की धनराशि दिवंगत शिक्षकों के परिवार के नामिनी के सीधे खाते में पहुंचाई जा चुकी है। ये धनराशि मात्र 15 रुपये 50 पैसे की प्रति परिवार प्रति माह की सहायता से प्रदान की गई है। विशिष्ट अतिथि अवनीश त्रिपाठी देवलपुर इंटर कॉलेज, राजवीर सिंह प्रधानाचार्य दामोदर इंटर कॉलेज पाण्डेयपुर व विजय सिंह प्रधानाध्यापक प्रा. वि. भरखरे द्वारा लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया तथा टीएससीटी व एनएससीटी की प्रशंसा की गई।
कामतागंज सुलतानपुर में रामायणा होटल व लान में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारी जगन्नाथ रावत, रजनीश गौतम के साथ सभी ब्लॉक कन्यादान प्रभारी संतोष यादव, रामनिरंजन, विनीत शुक्ल, जितेंद्र बहादुर सिंह, सिकंदर वर्मा, राजकुमार गुप्ता, श्यामधनी, सनत सिंह, सुशांत मिश्र, अजय गुप्ता, मंजीत कुमार, सिकंदर वर्मा, संजय कुशवाहा, प्रदीप यादव महामंत्री शिक्षामित्र संगठन, अखिलेश यादव, सुनील कुमार, गोविंद मौर्य, नंदेश गौतम, सुनील यादव, बृजेश यादव, वेद प्रकाश मिश्र, राजेश मिश्र, हामिद अंसारी के साथ ब्लॉक संयोजक सहसंयोजक अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



