US Airstrikes 2025: अब इस देश में पर ट्रंप का कहर, जानें क्रिसमस की रात कहां बरसाए बम

हमले की पूरी जानकारी ट्रंप ने दी।

US Airstrikes 2025: अमेरिका ने क्रिसमस की रात नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (isis in nigeria) के ठिकानों पर जोरदार वायु हमले किए। इस कार्रवाई की जानकारी खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

ट्रंप का कहना है कि आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) काफी समय से नाइजीरिया में ईसाइयों को निशाना बनाकर निर्दयता से हत्या कर रहा था। ट्रंप ने आतंकवादियों को आतंकवादी कचरा बताते हुए लिखा कि अमेरिकी सेना ने बहुत सटीक और प्रभावी हमले किए हैं।

उनके अनुसार इस ऑपरेशन (America Air Strike on Nigeria) में कई सफल हमले हुए जिनमें आईएसआईएस के महत्वपूर्ण ठिकाने नष्ट कर दिए गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा, अमेरिका कट्टर इस्लामी आतंकवाद को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं देगा।

पोस्ट के अंत में उन्होंने अमेरिकी सेना को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और चेतावनी दी कि अगर ईसाइयों पर हमले नहीं रुके तो आगे और कठोर सैन्य कदम उठाए जाएंगे। ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को मजाकिया अंदाज में डिपार्टमेंट ऑफ वॉर कहकर संबोधित किया और सेना की जमकर सराहना की। ऐसी सटीक और साहसी कार्रवाई केवल अमेरिका ही कर सकता है, ऐसा उन्होंने कहा।

7000 से अधिक ईसाइयों की हत्या का दावा

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सिविल लिबर्टीज एंड द रूल ऑफ द लॉ की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से 10 अगस्त के बीच नाइजीरिया में धार्मिक हिंसा में 7000 से अधिक ईसाइयों की जान गई। इन हत्याओं के पीछे बोको हराम और फुलानी जैसे आतंकवादी संगठनों का हाथ बताया गया। 2 नवंबर को ट्रंप ने नाइजीरिया को सीधी चेतावनी (nigeria attack) दी थी।

Trump tariff dividend: टैरिफ मेरा सबसे पसंदीदा शब्द, ट्रंप ने गिनाए फायदे

उन्होंने कहा था कि यदि ईसाइयों की हत्या नहीं रुकी तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली आर्थिक और सैन्य सहायता रोक देगा। ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने यहां तक लिखा था, “जरूरत पड़ी तो अमेरिका हथियारों के साथ कार्रवाई करेगा।”

 

Related Articles

Back to top button