जयंती: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को किया याद

सेंफई,इटावा। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ.रमाकांत एवं समस्त संकाय सदस्यों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

अटल जी के विचारों, राष्ट्रप्रेम,साहित्यिक योगदान एवं मानवीय मूल्यों को स्मरण भी किया गया।

इस अवसर पर यूपीयूएमएस परिवार ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। इस अवसर पर सभी चिकित्सा शिक्षक एवं मेडिकल छात्र-छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button