ट्यूबवेल पर करंट लगने से किसान मौत

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कुरसेना गांव में सोमवार को खेत में पानी लगाने के दौरान हादसा हो गया। ट्यूबवेल पर गेहूँ की खेत में पानी लगाते समय करंट उतरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कुरसेना गांव निवासी 49 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र कायम सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि सर्वेश अपने गेहूं के खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चला रहे थे, इसी दौरान स्टार्टर में अचानक करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई।

किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी बबली, बेटा प्रिंस और बेटी दीप्ति को छोड़ गए हैं। सूचना पर धरवार चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह तोमर सीएचसी पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button