पत्रकार ब्रजेश मिश्रा का रायबरेली आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
ऊंचाहार के कोटराबहादुर गंज में हुआ स्वागत

ऊँचाहार, रायबरेली। देश के जाने माने पत्रकार एवं प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा के रायबरेली आगमन पर ऊंचाहार के कोटराबहादुर गंज में भव्य स्वागत हुआ।
सटीक, तेज-तर्रार खबरें एवं सत्ता से तीखे सवाल करने के लिए ख्यातिलब्ध पत्रकार ब्रजेश मिश्रा अपने भाई स्व. अमरेश मिश्रा की 11वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कैशाम्बी जा रहे थे, ब्रजेश मिश्रा के प्रशंसकों ने कोटरा बहादुर गंज के समीप नेशल हाइवे पर रोक कर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं में प्रमुख हरिकृष्ण यादव (डब्लू) ने कहा आज देश में जनता की आवाज बनकर सच बोलने वाले बहुत कम पत्रकार बचे हैं, ब्रजेश मिश्रा उन्हीं में से एक हैं आम जनता की जिम्मेदारी है कि निर्भीक एवं ईमानदार पत्रकारों का मनोबल बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर बालकृष्ण ने कहा कि बृजेश मिश्रा जैसे पत्रकारों की वजह से लोग टीवी मीडिया से अभी जुड़े हुए हैं अन्यथा अधिकांश न्यूज़ चैनल के पत्रकारों की एक पक्षीय पत्रकारिता ने आम जनता का भरोसा खो दिया है। इस मौके पर गणेश प्रसाद अग्रहरि, रामू वर्मा, मुग्गन मंसूरी, गगन पाल, अखिलेश मौर्य, राजकुमार मौर्य प्रधान, विनोद यादव, मनोज शुक्ला, डॉ मनोज यादव, डॉ शाहरुख, बीरन सिंह, पवन यादव, विपिन यादव, धीर यादव, सतेंद्र यादव, रवी शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



