अलमारी के ऊपर रखा सामान कर सकता है कंगाल, आज ही हटा दें ये चीजें

Almirah Vastu: वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा और हर कोने का खास महत्त्व होता है। अक्सर हम अपने घरों में जगह की कमी या आलस्य के कारण आलमारी के ऊपर खाली स्थान का उपयोग बेकार सामान रखने के लिए करने लगते हैं।
पुराने बक्से, सूटकेस, कबाड़ या धूल जमा वस्त्र अलमारी के ऊपर रख दिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक छोटी सी आदत आपके घर की समृद्धि और आर्थिक प्रगति को रोक सकती है? वास्तु के अनुसार, अलमारी के ऊपर चीजें रखना न केवल नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है बल्कि यह आपके खुशियों को संकट में डालता है।
भारी सामान और मानसिक दबाव का संबंध
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) की माने तो अलमारी का ऊपरी हिस्सा खाली और स्वच्छ रहना चाहिए। जब आप उसपर भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं रखते हैं तो यह उस कमरे की अच्छी ऊर्जा के प्रवाह को रुकवा देता है। इसका असर सीधे तौर पर घर के मुखिया और परिवार के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। यह अनजाने में आपके दिमाग पर एक ‘भार’ की तरह काम करता है, जिससे तनाव, चिड़चिड़ापन और नींद की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
नकारात्मक ऊर्जा का संचय
अलमारी के ऊपर रखे सामान अक्सर महीनों तक साफ नहीं होते। वहां धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। वास्तु में गंदगी और कबाड़ को राहु का प्रतीक माना जाता है। अलमारी के ऊपर जमा कचरा घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करता है। इससे घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं और बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता।
आर्थिक प्रगति में रुकावट
ज्यादातर घरों में अलमारी का उपयोग आभूषण, पैसे और महत्वपूर्ण कागजात रखने के लिए किया जाता है। अलमारी को लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। यदि लक्ष्मी के स्थान पर गंदगी या अव्यवस्थित सामान रखा जाए तो माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इससे घर में धन का प्रवाह रुक जाता है और बचत में कमी आने लगती है। कठिन परिश्रम के बावजूद उसका फल नहीं मिलता।
भूलकर भी किसी को न दें ये 5 चीजें, वरना घर आएगी दरिद्रता
रिश्तों में कड़वाहट बढ़ना
अलमारी के ऊपर सामान रखने से घर के वास्तु पुरुष पर दबाव पड़ता है। इसका असर घर के सदस्यों के आपसी रिश्तों पर दिखता है। छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच तकरार होना या परिवार में मतभेद बढ़ना इसी वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।



