एनटीपीसी ऊँचाहार ने 350 नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मा किया वितरित

ऊँचाहार, रायबरेली। विकास खंड ऊँचाहार की ग्राम पंचायत ऊँचाहार देहात में एनटीपीसी प्रबंधन ने 350 नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए। यह वितरण रविवार दोपहर को ग्राम पंचायत भवन में किया गया।

एनटीपीसी के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) कार्यक्रम के तहत पूर्व में ग्राम पंचायत में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में नेत्र रोगियों का निःशुल्क परीक्षण किया गया था।

परीक्षण के बाद चयनित 350 रोगियों को ये चश्मे प्रदान किए गए। नेत्र शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान धनराज यादव की अध्यक्षता में हुआ था। इस अवसर पर धनराज यादव के साथ एनटीपीसी हॉस्पिटल के नेत्र विभाग से नागेंद्र यादव, चश्मा विशेषज्ञ राम सिंह मौर्य और उनकी टीम भी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button