कड़ाके की ठंड में प्रधान व उपप्रधान ने वितरित किए कंबल

सीतापुर. विगत दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए रविवार को ग्राम पंचायत समनपुरमाफी विकासखंड रामपुरमथुरा के प्रधान रितेश व पूर्व प्रधान पप्पू के द्वारा गांव के गरीब एवं असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान करीब 350 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रधान व उपप्रधान ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं है।
ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना एक जनप्रतिनिधि की प्रथम जिम्मेदारी होती है उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में लगातार राहत कार्य व विकास कार्य किया जा रहा है ताकि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति ठंड व शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं से प्रभावित न हो, कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए प्रधान रितेश व उपप्रधान पप्पू की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।



