महिला को पीटकर जान से मारने की मिली धमकी
पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के नये बिजली घर के पास रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता शशीदेवी पत्नी जगपाल सिंह ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम करीब चार बजे विपिन यादव पुत्र सत्य सिंह यादव और आरती देवी पत्नी विपिन यादव ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि जब उसकी पुत्री प्रीती बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं।
आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



