OPPO Reno 14 price hike: भारत में रातों-रात बढ़ गई Reno 14 की कीमतें
OPPO Reno 14 price hike: ओप्पो ने भारत में रेनो 14 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। रेनो 14 और रेनो 14 प्रो दोनों हैंडसेट्स की कीमतें अब पहले से ज्यादा हैं जो स्मार्टफोन घटकों की बढ़ती कीमतों का नतीजा हैं, खासकर मेमोरी चिप्स की कीमतों में इजाफा होने के कारण।
जानें नई कीमत के बारे में
ओप्पो रेनो 14: 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब 42,999 रुपये और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये हो गई है।
ओप्पो रेनो 14 प्रो: 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब 60,999 रुपये है, वही पहले इसकी कीमत 54,999 रुपये थी।
इसकी प्रमुख वजह ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में मेमोरी चिप्स की कमी और अन्य घटकों की कीमतों में वृद्धि है। इसके परिणामस्वरूप, भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में 6.9% तक वृद्धि हो सकती है, जिससे खासकर बजट और मिड-रेंज खरीदारों को असर पड़ सकता है।
इसके अलावा, ओप्पो रेनो 15 सीरीज के भारत में अगले महीने लॉन्च होने की संभावना है। रेनो 15 सीरीज में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ नए प्रोसेसर और कैमरा अपग्रेड्स हो सकते हैं।
इस बदलाव का मतलब है कि जो लोग रेनो 14 सीरीज खरीदने का सोच रहे हैं, उन्हें अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है और कुछ लोग रेनो 15 सीरीज के लॉन्च का इंतजार भी कर सकते हैं।
How to change old notes: बैंक से फटे और पुराने नोट कैसे बदलवाएं
कंपनी अपनी अगली सीरीज लॉन्च (OPPO Reno 15 India launch) करने की तैयारी कर रही है। ऐसी अफवाह है कि OPPO Reno 15 सीरीज अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती है।
OPPO Reno 15 की खूबियां क्या क्या
ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर द्वारा संचालित है। Reno 15 और Reno 15 Pro चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं और हमें पहले से ही इस बात का अंदाजा है कि भारत में इनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।
आगामी रेनो 15 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर हो सकता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है, जो ColorOS 16 पर आधारित है। रैम: 16 जीबी रैम तक, स्टोरेज: 1TB तक UFS 3 हो सकता है। Reno 15 में 6,200 mAh की बैटरी होगी जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Reno 15 Pro में 6,500 mAh की बैटरी, 80 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W IP69 रेटिंग वाली जल और धूल प्रतिरोधक क्षमता (प्रो) होगी।



