नया स्मार्टफोन खरीदने का ‘2610’ फॉर्मूला, इसे जान लिया तो कभी खाली नहीं होगी जेब

आजकल नए स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही कई लोग तुरंत फोन बदलने की योजना बनाने लगते हैं। मगर विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दबाज़ी में महंगा फोन खरीदना कई बार आर्थिक दबाव भी बढ़ा सकता है। इसलिए अब वित्तीय सलाहकार लोगों को एक सरल फॉर्मूले का पालन करने की सलाह दे रहे हैं जिसे 2610 नियम कहा जाता है।
क्या है 2610 नियम
यह नियम खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है जो अपनी आय के अनुसार खर्च को संतुलित रखना चाहते हैं। इस फॉर्मूले के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को ऐसा स्मार्टफोन चुनना चाहिए जिसकी कीमत उसकी एक महीने की कमाई के दोगुने से ज्यादा न हो। उदाहरण के लिए अगर किसी की मासिक आय तीस हजार रुपये है तो उसके लिए करीबन 60 हजार रुपये तक का फोन लेना उचित माना जाता है।
ईएमआई लेते समय भी रखें ध्यान
कई लोग फोन को आसान किस्तों पर खरीदते हैं। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ईएमआई की अवधि छह महीने से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर समय ज्यादा लंबा होगा तो ब्याज भी बढ़ेगा और हर महीने भुगतान का दबाव महसूस हो सकता है।
आय का 10 प्रतिशत नियम
2610 फॉर्मूले का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि फोन पर होने वाला खर्च आपकी सैलरी के लगभग 10 प्रतिशत के आसपास ही रहना चाहिए। इससे जरूरी खर्चों और बचत पर असर नहीं पड़ता।
स्मार्टफोन पानी में गिर गया; चावल के डिब्बे में रखने से पहले ये करें, नहीं तो होगा भारी नुकसान
इस तरह अगर कोई व्यक्ति नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले इस नियम को ध्यान में रखे तो वह अपनी जरूरत और बजट के बीच बेहतर संतुलन बना सकता है और जेब पर अनावश्यक बोझ भी नहीं पड़ेगा।



