ठंड के प्रकोप को देखते हुए पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुरू हुई मदद की दीवाल

महराजगंज, रायबरेली। बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए कस्बे के शांती नगर में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी गर्म कपड़ो से सुसज्जित मदद की दीवाल का सुचारु रूप से संचालन पुन: किया गया है। शांती नगर की सभासद ऊषा त्रिपाठी ने बताया की इस मुहिम का उद्देश्य सभी के सहयोग से जरूरतमंदो की मदद करना है। मदद की दीवाल के बारे में बताते हुए ऊषा त्रिपाठी ने बताया की जिसके पास कोई सामग्री जरूरत से अधिक या गैर जरूरी हो उसे वह यहाँ रख सकता है तथा उसकी जरूरत का कोई सामान यहाँ हो तो वह उसे ले सकता है।

शुक्रवार को शुरू हुई इस मुहिम में लोगो द्वारा ऊनी स्वेटर, जूते मोज़े, सर्ट पैंट सहित अन्य सामग्री रख शांती नगर सभासद की नेक पहल का समर्थन किया। मालूम हो की विगत एक सप्ताह से घने कोहरे के साथ साथ गलन भरी सर्दी क्षेत्र में पड़ रही है जिस पर मदद की दीवाल के माध्यम से जरूरतमंदो की मदद करने के प्रयास की क्षेत्र के प्रबुद्धजनो द्वारा सराहना की जा रही। इस दौरान सरदार फतेह सिंह, अमन गांधी, विनय श्रीवास्तव, लकी चौरसिया, नवनीत त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, बउवा साहू, अजय वैश्य, प्रान्सु श्रीवास्तव, प्रिंकल सिंह,सहबान, सैय्यद अली, समीर शेख, सेबू खान, रामखेलावन, कमलेश धीमान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

—————————————

समाजसेवी धनंजय सिंह ने असहाय और जरूरतमंद परिवारों को किया कंबल वितरण

महराजगंज रायबरेली। समाजसेवी व पूर्व प्रधान धनंजय सिंह ने अपने निजी संसाधनों से मुजफ्फरपुर मजरे दुसौती गांव में गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों को सैकड़ो की संख्या में कंबलों का वितरण किया, जिससे उन्हें ठंड से बड़ी राहत मिली। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कंबल मिलने के बाद उनके चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया।

समाजसेवी धनंजय सिंह

शीतलहर, कुहरे व सर्द हवाओं से कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए समाजसेवी व पूर्व प्रधान दुसौती धनंजय सिंह ने बुधवार की देर रात मुजफ्फरपुर गांव पहुंचे और ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, निर्धन व बुजुर्गों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किया। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। धनंजय सिंह का धन्यवाद करते हुए लोग भावुक हो गए। ठण्ड की इस रात में उनका हाल चाल देखने आए व कंबल देकर मदद करने पर उन्होंने ख़ुशी जाहिर की। साथ ही धनंजय सिंह की इस पहल की सराहना की।

वही धनंजय सिंह ने कहा कि गरीब व निर्धन,असहायों तथा बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए बुधवार की देर रात सैंकड़ो कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा की भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा। देर रात कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा की उन्होंने सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। गौरतलब है कि पूर्व में भी सिंह द्वारा ग्राम पंचायत में ठंड में कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण, बारिश में छाता व टार्च तथा मच्छरदानी का वितरण किया जाता रहा है। धनंजय सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत के अन्य गांवों में भी कंबल वितरण करने के साथ ही ग्राम वासियों की निरंतर सेवा जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button