बुलेट सवार दो छात्र ट्रक से टकराकर गंभीर घायल

पेपर देकर घर लौट रहे थे छात्र,पीजीआई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र और जसवंतनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गांव विचारपुरा के पास एक तेज गति से जा रही बुलेट मोटरसाइकिल आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।हादसे में बुलेट सवार बीकॉम के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान आगरा जिले की बाह तहसील क्षेत्र के जैतपुर थाना अंतर्गत माता गली निवासी 28 वर्षीय आयुष पुत्र सुदेश कुमार और मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना इंदोरी क्षेत्र के शेरपुर निवासी 20 वर्षीय सतपाल तोमर पुत्र विश्राम सिंह के रूप में हुई है।दोनों छात्र उदी क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय से बीकॉम की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी।

अंदेशा है कि बुलेट चालक आगे चल रहे ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाय।जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button