धम्मौर में आस्था का सैलाब: महेशनाथ मंदिर में जलाभिषेक को उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर।धम्मौर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के महेशनाथ मंदिर परिसर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लग गईं। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भक्तजन गंगाजल, दूध, बेलपत्र और पुष्प लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में मेले जैसा दृश्य रहा। ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल व प्रसाद की व्यवस्था की।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद है। श्रद्धालु शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। देर शाम तक जलाभिषेक और पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि पर महेशनाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।



