राहत: भरथना में रैन बसेरा का हुआ शुभारंभ
रैन बसेरा में प्रतिदिन 30 जरूरतमंद राहगीरों को मिलेगी समुचित सुविधा

भरथना,इटावा। शासन के निर्देश पर भरथना नगर पालिका प्रशासन ने गलनभरी सर्दी से आम जनमानस व यात्रियों को राहत पहुंचाने और सर्दी से बचाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन परिसर में अस्थायी निःशुल्क रैन बसेरा का शुक्रवार को दोपहर में संचालन शुरू कर दिया है। जिसमें 30 मुसाफिरों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है,साफ-सुथरे रजाई-गद्दा आदि निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेगें।
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार व जिला प्रशासन के निर्देश पर भरथना नगर पालिका प्रशासन ने कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन परिसर पर विगत वर्षों की भाँति शुक्रवार की दोपहर एक अस्थाई निःशुल्क रैन बसेरा का संचालन शुरू किया है ।
रैन बसेरा का फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कहा कि पालिका द्वारा संचालित उक्त रैन बसेरा में प्रतिदिन एक साथ 30 मुसाफिरों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिसके प्रभारी महेन्द्र पाल सिंह हैं। इस गलनभरी सर्दी से बचाव हेतु निःशुल्क साफ-सुथरे रजाई-गद्दा आदि उपलब्ध कराये जायेगें। इससे पहले कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष श्री यादव का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर समाजसेवी अनिल पाठक,सुरेन्द्र यादव,महेश यादव,राजेश यादव पण्डा, राजू यादव,पूर्व सभासद निहालुद्दीन,सभासद सुशील पोरवाल,पम्मी यादव, छेदीलाल कश्यप,विजय सविता के अलावा पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,पंकज दुबे,शिवम पोरवाल,आनन्द श्रीवास्तव, मुकेश यादव,सन्तोष यादव, पूर्व प्रधान जण्डैल सिंह आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।



