नर्सिंग एंड पैरामेडिकल खिलाड़ियों ने दिखाया दम

नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। चौ.सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। खिलाड़ी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपना दम खम दिखाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।खेलकूद दिवस के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने अपने संदेश में कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ सोच का विकास संभव है जो नर्सिंग एवं पैरामेडिकल जैसे सेवा-प्रधान क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक है।संस्था निदेशक डॉ. रीमा शर्मा ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।विभिन्न खेल 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, सैक रेस, डिस्क थ्रो, स्लो साइकिल रेस, लेमन स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, शतरंज, कैरम, रस्सी कूद, क्रिकेट मैच, कबड्डी, खो-खो तथा रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्रुप निदेशक डॉ. संदीप पाण्डेय, प्रबंधन सदस्य अशांक हनी यादव, गौरव यादव, गौरव भदौरिया, मनीष चौधरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button