इटावा के युवक की सोनीपत में संदिग्ध मौत

बलरई,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के बीबामऊ निवासी विजय पाल सिंह यादव के 27 वर्षीय पुत्र बलराम की हरियाणा के सोनीपत जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई कुलदीप कुमार ने कुंडली थाने में तहरीर देकर रेस्टोरेंट कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

कुलदीप के मुताबिक उसका भाई बलराम काम की तलाश में कुंडली गया था, जहाँ ‘करी जगशन रेस्टोरेंट’ में उसे काम और रहने के लिए कहा गया। 10 दिसंबर को बलराम ने वीडियो कॉल कर बताया था कि वह रेस्टोरेंट के पीछे बने कमरे में रह रहा है। उसी दौरान वीडियो कॉल में आजाद और विशाल नाम के दो कर्मचारी भी दिखाई दिए थे। उसी शाम रेस्टोरेंट कर्मचारियों का जन्मदिन होने के कारण पार्टी चल रही थी।

कुलदीप का कहना है कि देर रात उसके फोन पर झगड़े की जोरदार आवाजें आईं,27 जिसके बाद कॉल कट गया और फिर संपर्क नहीं हो सका। कुछ समय बाद परिवार को बलराम की मौत की सूचना मिली।

परिजनों का आरोप है कि रेस्टोरेंट कर्मचारी आजाद, विशाल और उनके अन्य साथियों ने ही बलराम की हत्या की है। इस संबंध में कुंडली थाना उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गर्दन और कान के पास कई वार कर की गई है।

वादी की तहरीर पर नामजद आजाद, विशाल व अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button