तीर्थ स्थल धोपाप से अयोध्या एवं काशी तक सरकारी बस चालवाने की मांग

बाईपास से नहीं बल्कि बाजारों से होकर चले रोडवेज की बसें —रवीन्द्र त्रिपाठी

सुलतानपुर/भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से उनके सरकारी आवास लखनऊ पर मुलाकात किया मुलाकात में प्रदेश महामंत्री ने दयाशंकर सिंह को एक लिखित मांग पत्र सौंपकर निवेदन किया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें उन बाजारों में नहीं जा रही हैं जो बाज़ारें हाइवे बाईपास बनने से हाईवे पर नहीं है उन बाजारों के अंदर से होकर चलें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें बाजारों में जाएं इसका एक निर्देश पूरे प्रदेश में जारी करने कष्ट करें।

साथ ही साथ प्रदेश महामंत्री परिवहन मंत्री को लिखित रूप से दिया कि 18 चक्का माल वाहक ट्रेलर जिसकी उत्तर प्रदेश में लोडिंग क्षमता 38 टन निश्चित है इस लोडर ट्रेलर पर मध्य प्रदेश में तथा बिहार में 42 टन लोडिंग क्षमता निश्चित है जिससे हमारे उत्तर प्रदेश में व्यापारियों तथा ट्रांसपोर्टरों दोनों को नुकसान हो रहा है प्रदेश में ऐसे लोडिंग वाहनों की बिक्री कम हो गई है।

यहां से लोग यदि वहां ले रहे हैं और उसका रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश या बिहार में करवा रहे हैं जिससे उनको चार टन लोडिंग की क्षमता बढ़ जा रही है और उन्हें इसका किराया में लाभ हो रहा है परंतु उत्तर प्रदेश में ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन ना होने से प्रदेश में राजस्व की क्षति हो रही है और प्रदेश के व्यापारियों तथा ट्रांसपोर्टों को नुकसान हो रहा है ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में भी लोडिंग क्षमता 42 टन किया जाना नितांत आवश्यक एवं न्यायोचित है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पूर्व में एक मांग पत्र आपको दिया गया था जिसमें सुल्तानपुर जनपद के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल धोपाप से अयोध्या तथा काशी तक बस चालवाने की मांग की गई थी जिसका पालन अभी नहीं हुआ निवेदन है कि तीर्थ स्थल धोपाप धाम से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें अयोध्या व काशी के लिए चलवाने की कृपा करें।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से दोस्तपुर में आयोजित श्री राम कथा में परिवहन मंत्री को कथा श्रवण के लिए प्रदेश महामंत्री ने निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया।प्रतिनिधि मंडल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर रमेश अग्रहरि जिला अध्यक्ष उन्नाव अखिलेश अवस्थी जिला कोषाध्यक्ष सुल्तानपुर राकेश अग्रहरी जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मिश्रा अमन यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button