हिन्दू समाज का संगठित होना आज सम्पूर्ण विश्व के लिए आवश्यक है– अनिल कुमार क्षेत्र प्रचारक

बाँसी न्याय पंचायत में “हिन्दू सम्मेलन" का हुआ आयोजन, हजारों हिन्दू हुए शामिल

सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सकल हिन्दू समाज-बाँसी न्याय पंचायत की ओर से “हिन्दू सम्मेलन” आयोजित हुआ। हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि हिन्दू समाज का संगठित होना आज सम्पूर्ण विश्व के लिए आवश्यक है। सम्पूर्ण मानवता का कल्याण तभी संभव है जब हिन्दू संगठित होगा।

अब हिंदू जाग गया है। इस बार हिन्दू महा कुंभ इसका उदाहरण है। लगभग 64 करोड़ हिंदू महाकुंभ में स्नान के लिए आए। आज हिंदू समाज को तोड़ने की साजिश हो रही है, इस षडयंत्र को हिन्दू समाज को समझाना होगा और इस सोच को समाप्त कराना होगा कार्यक्रम में बांसी न्यायपंचायत के सभी ग्राम सभाओं से हजारों की संख्या में हिन्दू जनमानास उपस्थित हुए।अंत में सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। हिन्दू जागेगा तभी स्वच्छ समाज का निर्माण होगा।

Related Articles

Back to top button