Winter Fog driving: कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त इन 5 बातों का ध्यान रखें, नहीं तो एक्सीडेंट पक्का
Winter Fog driving: सर्दियों के मौसम में सुबह जल्दी या देर रात को कई इलाक़ों में ज़बरदस्त कोहरा छा जाता है। दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने के कारण सड़क पर चलना ख़ासकर गाड़ी चलाना, एक बहुत बड़ा जोखिम बन जाता है। इस धुंध भरे माहौल में चाहे आपके पास मोटरसाइकिल हो, कार हो या कोई बड़ा वाहन, थोड़ी सी भी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
कुल मिलाकर ठंड में सवेरे सवेरे या रात में कई जगहों पर कोहरा छा जाता है। ऐसे में गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है। आईये जानते हैं इस बेईमान मौसम में वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सर्दियों में इन 5 बातों का ध्यान रखें (Safe Driving Tips)
कोहरे में अपनी कार या गाड़ी को पीछे वाली गाड़ी को दिखाने के लिए, पीछे लाल रिफ्लेक्टर टेप लगाना ज़रूरी है।
पीछे की विंडशील्ड से कोहरा हटाने के लिए डिफॉगर का इस्तेमाल करें। इससे पीछे की विंडशील्ड से कोहरा हट जाता है और साफ़ दिखने में मदद मिलती है।
कोहरे में गाड़ी की स्पीड कम रखें ताकि इमरजेंसी में ब्रेक लगाने पर भी आप गाड़ी को कंट्रोल कर सकें।
कोहरे में गाड़ी चलाते समय केवल हेडलाइट्स नहीं, बल्कि पार्किंग लाइटों को भी ऑन करें। इन लाइटों को चालू रखने से आपकी गाड़ी बहुत दूर से भी आसानी से पहचानी जा सकती है, जिससे आपके पीछे चल रहे ड्राइवर को पर्याप्त प्रतिक्रिया समय (रिएक्शन टाइम) मिल जाता है।
lucky Vastu things: ये 6 चीज़ें हर अमीर घर में ज़रूर मिलेंगी, आप भी इन्हें घर ले आएं
गाड़ी की आगे और पीछे की विंडशील्ड पर अंदर की तरफ़ भी नमी या भाप जम जाती है, जिससे देखना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए, आप या तो थोड़ी देर के लिए अपनी गाड़ी का AC चला दें या फिर हल्की सी खिड़की खोल दें। ऐसा करने से अंदर की नमी छँट जाती है और ड्राइविंग आसान हो जाती है।



