गोमती मित्र बनना आसान नहीं है, इतनी ठंड में सबके बस का श्रमदान नहीं है

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। धीरे-धीरे करवट लेते मौसम ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है और ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है लेकिन स्वच्छता जागरूकता के लिए अपना तन-मन-धन समर्पित कर देने वाले गोमती मित्रों के साप्ताहिक श्रमदान पे इसका कोई असर नहीं है।

वही संकल्प वही जोश वही जुनून और लोग उनकी बात समझ रहे हैं इसका सुकून,रविवार 7 दिसंबर को अचानक से ठंड बढ़ गई थी लेकिन फिर भी 6:30 बजे सभी गोमती मित्र सीताकुंड धाम पहुंचकर साफ सफाई में लग गए और 3 घंटे की अथक मेहनत के बाद पूरा धाम तट यहां तक की नदी के अंदर से भी जलधारा के प्रवाह को बाधित करने वाली वस्तुओं को निकाल बाहर एक किनारे कर दिया गया था, श्रमदान के बाद शाम को होने वाली मां गोमती की तैयारी की गई।

श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राकेश सिंह दद्दू,अजीत शर्मा,ओम प्रकाश कसौधन,मुन्ना सोनी,रामु सोनी,सच्चिदानंद सिंह सोनू,अर्जुन यादव,अरुण अग्रहरी,रामू सोनी,अभय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button