ऑनलाइन उपस्थिति व गैर विभागीय कार्यों के विरुद्ध पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन

ऊँचाहार, रायबरेली। ऑनलाइन उपस्थिति व गैर विभागीय कार्यों के विरोध में सचिवों ने प्रदर्शन करते हुए मांगे पूरी होने की मांग की।

शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय के बैनर तले सचिवों ने प्रदर्शन किया,ग्राम विकास अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग फील्ड वर्कर है ,इसलिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सम्भव नहीं है,इसके अलावा गैर विभागीय कार्य भी हम लोगों से करवाये जा रहे है।

सचिवों ने कहा कि आज हम लोग धरना प्रदर्शन के साथ सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से बाहर होंगे,10 दिसम्बर को निजी वाहन का प्रयोग बंद करेंगे और 15 दिसम्बर को डोंगल ब्लाक मुख्यालय पर जमा करेंगे।
इस दौरान वीरेंद्र सिंह, अभिषेक शुक्ल, मो ईशा, घनश्याम पटेल, संजीव त्रिपाठी आदि सचिव मौजूद रहे।

——————————————

कुंए में गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

ऊँचाहार, रायबरेली। कुंए में गिरने से बुजुर्ग की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

कंदराँवां गाँव निवासी हीरालाल 70 वर्ष गुरुवार की देर रात शौचक्रिया के लिए खेतों की तरफ गये हुए थे, जहां गाँव के ही गया प्रसाद के खेत में बने कुंए में संतुलन बिगड़ने के कारण वो गिर गए, कुंआ गहरा था और उसमें पानी भरा हुआ था, जिसके चलते डूबने से उनकी मौत हो गई, शुक्रवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button