रामपुर जिला अस्पताल में तीमारदारों का भारी हंगामा, डॉक्टर व स्टाफ से बदसलूकी, भारी पुलिस फोर्स तैनात

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर जिला अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब मरीज अरशद के तीमारदारों ने डॉक्टरों और स्टाफ के साथ बदतमीजी व हाथापाई कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एडिशनल एसपी अनुराग सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सीएमएस डॉ. बी.सी. सक्सेना ने बताया कि राउंड के दौरान उन्होंने देखा कि मरीज अरशद के कमरे में बड़ी संख्या में तीमारदार मौजूद थे। उन्होंने उन्हें समझाया कि अस्पताल प्रांगण में भीड़ लगाना गलत है और मरीज के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। डॉक्टर लखविंदर ने भी तीमारदारों से विनम्र अनुरोध किया, लेकिन इसी दौरान तीमारदारों ने डॉक्टर लखविंदर और नर्सिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी शुरू कर दी।

डॉ. सक्सेना ने कहा कि जब उन्होंने भीड़ कम करने की सलाह दी तो उनके साथ भी अभद्रता की गई और तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को देकर लिखित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों से मारपीट और बदसलूकी की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची थी। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मरीज अरशद चमरौवा ब्लॉक का निवासी बताया जा रहा है।

जिला अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की सक्रियता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया।

Related Articles

Back to top button