पुतिन को भारत की ये सस्ती सी डिश इतनी पसंद है कि रोज़ नाश्ते में खाते हैं

Putin Favorite Breakfast: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर भारत दौरे (Putin india visit) पर हैं। ये उनकी 11वीं भारत यात्रा है। दोनों देशों की दोस्ती तो जगजाहिर है – चाहे मुश्किल वक्त हो या खुशी का पल, रूस और भारत हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। लेकिन इस बार सुर्खियां सिर्फ कूटनीति की नहीं बल्कि पुतिन की एक छोटी सी पसंद की भी बन रही हैं।

जानें पुतिन को कौन सा भारतीय नाश्ता है पसंद

दरअसल पुतिन सुपर फिट रहते हैं। 73 साल की उम्र में भी जूडो खेलते हैं, घुड़सवारी करते हैं और स्विमिंग करते हैं। लोग हैरान रह जाते हैं कि ये शख्स इतना एक्टिव कैसे रहता है? इसका एक बड़ा राज है उनका नाश्ता। कई इंटरव्यू में पुतिन खुद बता चुके हैं कि वो भारी-भरकम नाश्ता बिल्कुल पसंद नहीं करते। सुबह उठते ही वो हल्का-फुल्का खाना खाते हैं – अंडे, पनीर फल जूस शहद और… दलिया!

जी हां, वही दलिया जो हमारे आपके घर में रोज बनता है। रूसी में इसे “काशा” कहते हैं, लेकिन पुतिन को भारतीय स्टाइल वाला (Vladimir Putin Favorite Food) दलिया भी बेहद पसंद है। एक किताब में लिखा गया है कि पुतिन ने खुद कहा था – “मैं हर रोज दलिया खाता हूं, ये मेरी ताकत का राज है।”

70 पार भी जवान दिखते हैं पुतिन, जानें क्या करते हैं रूसी राष्ट्रपति जो उम्र उन्हें छू नहीं पाती

अब आप सोच रहे होंगे कि दलिया तो हम भी खाते हैं, इसमें नया क्या है? नया ये है कि दुनिया का सबसे ताकतवर नेता भी उसी डिश को अपना फेवरेट बताता है जो हमारे यहां 20-30 रुपए किलो मिल जाता है।

घर पर ऐसे बनाएं पुतिन वाला मीठा दलिया

सबसे पहले दलिया को अच्छे से धोकर 15-20 मिनट पानी में भिगो दें। फिर एक बर्तन में दूध गर्म करें। भीगा दलिया डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब दलिया नरम हो जाए तो ऊपर से थोड़ा गुड़ या शहद मिलाएं। चाहें तो काजू बादाम डालकर और भी टेस्टी बना सकते हैं। बस 10 मिनट में तैयार।

Related Articles

Back to top button