PAN-Aadhaar Linking Deadline 2025: लिंक नहीं किया तो 31 दिसंबर के बाद क्या होगा

PAN-Aadhaar Linking Deadline 2025: आधार और PAN कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है और जो लोग इसे समय पर पूरा नहीं करेंगे, उनके PAN कार्ड को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। यह कदम उन सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो अपनी टैक्स संबंधी प्रक्रिया और बैंकिंग सेवाओं को सही तरीके से जारी रखना चाहते हैं।

PAN और Aadhaar Link न करने पर फाइन का सामना

यदि आप अपना PAN और आधार लिंक नहीं करते हैं तो आपको 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। यह रकम हर उस व्यक्ति से वसूली जाएगी, जो लिंकिंग की प्रक्रिया में नाकाम रहेगा।

आयकर रिटर्न (ITR) पर असर

PAN और आधार लिंक नहीं होने पर, आपके PAN कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसका सीधा असर आपकी आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग पर पड़ सकता है, जिससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

TDS/TCS में बढ़ोतरी और सर्टिफिकेट की समस्या

अगर PAN और आधार लिंक नहीं होते हैं, तो आपको अधिक TDS (Tax Deducted at Source) और TCS (Tax Collected at Source) देना पड़ सकता है। साथ ही, आपको इन टैक्सों का प्रमाणपत्र भी प्राप्त नहीं हो पाएगा।

बैंकिंग सेवाओं पर असर

बैंक खाता खोलने और क्रेडिट या डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय यदि आपका आधार और PAN लिंक नहीं है, तो आपको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह प्रक्रिया धीमी हो सकती है और आपको अपने आवेदन में देरी हो सकती है।

कैश जमा करने में परेशानी

अगर आपका PAN और आधार लिंक नहीं है, तो 50,000 रुपये से ज्यादा कैश जमा करने में भी समस्या हो सकती है। KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पर भी कई पाबंदियां लग सकती हैं।

iPhone 16 bumper discount: मात्र 46,990 में मिल रहा है नया डिवाइस

इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से करें लिंक

पैन और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको Income tax department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से कर सकते हैं। वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करके आप इसे फौरन पूरा कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button