क्या सर्दियों में ठंड की वजह से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है, ये घरेलू नुस्खा आज़माएं

Joint Pain Home remedies: जैसे ही दिसंबर की ठंड शुरू होती है वैसे ही लाखों लोग सुबह उठते ही चीख पड़ते हैं। घुटने जवाब दे जाते हैं। उंगलियां अकड़ जाती हैं। सीढ़ियां चढ़ना युद्ध लगता है। डॉक्टर तो दवाइयां लिख देते हैं लेकिन ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं कि बिना दवा के भी कुछ किया जा सकता है क्या? तो आज हम लेकर आए हैं 6 ऐसे रामबाण देसी नुस्खे जो सदियों से दादी-नानी इस्तेमाल करती आई हैं और आज भी लाखों लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं।
मेंगरी के बीज: मेथी के बीज खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। बीजों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाने से जोड़ों का दर्द और सूजन कम होती है।
लहसुन और तेल से मसाज: सरसों या जैतून के तेल में 4 से 5 लहसुन की कलियाँ पकाएँ। फिर दर्द वाली जगह पर गर्म तेल से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द कम होता है।
हल्दी वाला दूध: सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पिएँ। इससे भी दर्द और सूजन कम करने में मदद मिलती है।
अदरक की चाय या काढ़ा: रोज़ सुबह अदरक को पीसकर उसकी चाय या काढ़ा पीने से जोड़ों का दर्द कम होता है।
मेथी के दानों को तवे पर हल्का गर्म करें और उन्हें एक कॉटन के कपड़े में लपेटकर गांठ बना लें। इस गांठ को दर्द वाली जगह पर लगाएं।
हार्ट अटैक आने से 30 दिन पहले शरीर चिल्ला-चिल्ला कर देता है ये संकेत
एप्सम सॉल्ट: एक कप एप्सम सॉल्ट को गर्म पानी में घोलें और उसमें अपने पैरों को 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें। इससे जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है।
उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। शरीर को कोई भी समस्या हो तो अपनी मर्जी की करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।



