salary problem vastu tip: सैलरी नहीं बढ़ रही, इन उपायों से मिलेगी तरक्की
salary problem vastu tip: अगर आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा और महीने के आखिर में खाता खाली हो जाता है, तो ये हो सकता है घर की दिशाओं में कुछ वास्तु दोष हों। जानिए उन चार आम गलतियों और उनके सरल समाधानों के बारे में

salary problem vastu tip: कई लोग दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन सैलरी बढ़ने का नाम नहीं लेती। महीने के आखिर में खाता फिर खाली। कर्जा चढ़ता ही जाता है। ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण घर की दिशाओं में छिपे दोष होते हैं। इन छोटी-छोटी गलतियों को सुधारते ही धन आने के रास्ते अपने आप खुलने लगते हैं। जानिए वो चार आम गलतियाँ और उनका सरल समाधान।
तिजोरी हमेशा कुबेर की दिशा में खोले
उत्तर दिशा कुबेर देव की होती है। अगर अलमारी या तिजोरी का दरवाजा उत्तर या ईशान की ओर नहीं खुलता तो पैसा आता है और तुरंत लौट जाता है। इसे उत्तर की दीवार से सटाकर रखें। दरवाजा उत्तर की ओर खुलना चाहिए। अंदर चाँदी का एक सिक्का और ग्यारह गोमती चक्र रखें। रोज सुबह माँ लक्ष्मी को याद करें। धन का आगमन शुरू हो जाएगा।
पानी की एक बूंद भी न टपके
वास्तु में बहता या टपकता पानी धन हानि का सबसे बड़ा संकेत है। लीकेज वाला नल या टंकी माँ लक्ष्मी को घर से भगा देता है। सभी लीकेज आज ही ठीक करवाएँ। जब पानी रुकेगा तब धन रुकेगा।
Vastu Shastra Tips: रात को सिरहाने घड़ी रखकर सोना शुभ है या अशुभ
झाड़ू को कभी अपमान न दें
झाड़ू को खड़ा करके या उत्तर-पूर्व में रखना लक्ष्मी माँ का निरादर है। इसे दक्षिण-पश्चिम में लिटाकर कपड़े से ढककर रखें। रात में किसी को दिखने न दें। यह छोटा बदलाव घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।
रसोई दक्षिण-पूर्व में ही होनी चाहिए
अगर गैस स्टोव उत्तर या ईशान में है तो कमाया हुआ पैसा जल्दी खर्च हो जाता है। चूल्हा अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व में रखें। हर शुक्रवार सात सूखी लाल मिर्च लाल कपड़े में बाँधकर रसोई में टाँगें और लाल बल्ब जलाएँ। धन संचय तेजी से बढ़ेगा।



