Upcoming Phones October 2025: OnePlus, Vivo, Xiaomi की नई धांसू पेशकशें!
Upcoming Phones: अक्टूबर 2025 में OnePlus 15, Vivo X300, Oppo Find X9 Ultra जैसे स्मार्टफोन होंगे लॉन्च।

Upcoming Phones October 2025: अक्टूबर 2025 टेक प्रेमियों के लिए एक तोहफा साबित होने वाला है। क्यों इस महीने कई कमाल के मोबाइल लांच होने वाले हैं।
वनप्लस अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 15 लॉन्च कर रहा है। ये New Mobile 2025 के October में बाजार में आ सकता है। इस डिवाइस में 165Hz LTPO OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 चिपसेट और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 7000 एमएएच की बैटरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा, इस फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिल सकता है।
New Phones Launching in October 2025
ओप्पो फाइंड X9 सीरीज़ 16 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस फोन के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 7,025mAh की बैटरी और Hasselblad कैमरा ब्रांडिंग होगी। प्रो वेरिएंट में 7500mAh की बैटरी मिलेगी।
Vivo X300 और Vivo X300 Pro दोनों स्मार्टफोन 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। इस फोन का मुख्य आकर्षण 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, वही प्रो वेरिएंट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा। इस सीरीज़ में Dimensity 9500 चिपसेट और नया OriginOS 6 सॉफ्टवेयर होगा।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Mobile Number Update: घर बैठे बदल सकते हैं अपना लिंक्ड मोबाइल नंबर, जानें कब से
मिड-रेंज Vivo V60E में Dimensity 7300 प्रोसेसर, 50MP + 8MP का डुअल कैमरा सेटअप और 6500mAh की बैटरी होगी। इस फोन का डिज़ाइन खास होगा, जिसमें क्वाड-कर्व डिस्प्ले और डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन होगा।
Latest Phones Releasing in October
Xiaomi भारत में अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस Xiaomi 17 लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 6.3-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी होगी। दावा किया जा रहा है कि डिवाइस में कई AI-आधारित फ़ीचर होंगे।
ये भी पढ़ें- Top 4 Bikes Under 74000: बजट में फिट भी हैं और माइलेज भी शानदार
ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा, ओप्पो का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा, जिसमें डाइमेंशन 9500 प्रोसेसर, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन होगा। यह फ़ोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 सॉफ्टवेयर पर चलेगा।
नोट- October 2025 में Upcoming Phones की डिटेल्स संभावित जानकारी पर आधारित है।



