अच्छे कार्य व्यवहार और समय से ड्यूटी करने वाले होमगार्ड को किया गया सम्मानित

महराजगंज, रायबरेली। प्रत्येक माह की भांति इस माह भी अच्छे कार्य व्यवहार और समय से ड्यूटी करने वाले होमगार्ड राम सुफल यादव को कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव व प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सिंह चौहान ने बताया कि प्रत्येक माह की एक तारीख को अच्छी कार्य ड्यूटी एवं बेहतर कार्यशैली को देखते हुए होमगार्ड को सम्मानित किया जाता है।
इसी के तहत होमगार्ड राम सुफल यादव को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया है।इस दौरान होमगार्ड एसीसी बुद्धसेन शर्मा, छिटई प्रसाद, रामदास यादव, राम यश मौर्य, रामराज यादव, लाल मोहम्मद, रमापति बाजपेई, रामकुमार सिंह, आशीष कुमार द्विवेदी, रमेश कुमार मिश्रा, तेज कुमार, शिवकरण यादव, शिव शंकर मिश्रा, रामकुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, दिनेश सिंह व राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
—————————–‐——
खेत में मिले युवक के शव मामले में भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र में रविवार को खेत में युवक का शव मिलने के मामले में चंदापुर पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं पीएम के बाद गांव पहुंचे युवक के शव का पुलिस की मौजूदगी में गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताते चलें कि सोमवार की सुबह चंदापुर थाना क्षेत्र के सरसों के खेत में एक युवक के शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई थाना क्षेत्र के पूरे तालेवंद मजरे ज्यौना गांव निवासी संतोष कुमार गोस्वामी पुत्र रामकेवल गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई दीपक गोस्वामी 40 वर्ष नशे का आदी था तथा परिवार से मतलब नहीं रखता था, शनिवार को वह पूरे गुरुदत्त सिंह गांव में आई बारात में डीजे के आगे पीछे नाच रहा था, इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी जिससे वह चोटिल हो गया और उसका शव रविवार की सुबह अयोध्या पासी के सरसों के खेत में मिला।
सूचना पर करीब आठ बजे सुबह मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद युवक का शव रविवार की देर शाम गांव पहुंचा, जहां गांव में ही सोमवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



