यहां हुआ ऐलान; अवैध घुसपैठिए पकड़वाओ, पूरे महीने फ्री बीयर पियो

फ्री बीयर पियो: इन दिनों हर जगह अवैध अप्रवासियों के खिलाफ गुस्सा सातवें आसमान पर है। डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनते ही ये आग और भड़क गई। अब तो आम नागरिक भी आगे आ रहे हैं और खुद ही बॉर्डर सिक्योरिटी का काम करने लगे हैं।

ताजा मामला आइडाहो राज्य के ईगल शहर (अमेरिका) का है। यहाँ एक लोकल बार ने ऐसा ऐलान कर दिया कि पूरी दुनिया हँस-हँस कर लोटपोट हो गई। बार ने ऐलान किया – अगर कोई शख्स अवैध घुसपैठिए की सूचना देगा और उसकी वजह से वो देश से बाहर होगा तो पूरे एक महीने तक उसे फ्री में बीयर मिलेगी!

ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पड़ी, देखते ही देखते वायरल हो गई। लाखों लाइक्स, रीट्वीट्स और मीम्स बनने लगे। बात यहाँ तक पहुँची कि अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का ऑफिशियल अकाउंट भी इस पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाया।

होमलैंड वालों ने एक मजेदार गिफ डाला जिसमें एक कार्टून किरदार हैरान होकर अपनी बड़ी-बड़ी आँखें फाड़े हुए है और उसके हाथ से बीयर का गिलास नीचे गिर रहा है। मतलब साफ था – हम भी शॉक्ड हैं भाई!

हजारों साल पुराना चर्च बनी थी मस्जिद, अब वहां जा रहे हैं Pope Leo

लोगों ने इसके बाद कमेंट सेक्शन में आग लगा दी। किसी ने लिखा, “ये ऑफर अगर DHS के कर्मचारियों के लिए भी है तो आधे से ज्यादा स्टाफ नशे में धुत्त रहेगा।” दूसरे ने मस्ती में कहा, “आज रात तक आइडाहो अमेरिका का सबसे सुरक्षित राज्य बन जाएगा। बार का बिल कांग्रेस से ज्यादा काम कर रहा है!”

अब सवाल ये कि ऐसा पागलपन करने वाला बार मालिक है कौन?

नाम है मार्क फिट्जपैट्रिक। ये शख्स कट्टर ट्रंप सपोर्टर के नाम से मशहूर हैं। पिछले साल प्राइड मंथ के जवाब में इन्होंने अपने बार में “हेट्रोसेक्सुअल ऑसमनेस मंथ मनाया था और सिर्फ स्ट्रेट लोगों को स्पेशल डिस्काउंट दिया था। मतलब इनका स्टाइल हमेशा से ही बिंदास और बेबाक रहा है।

फिलहाल ये फ्री बीयर ऑफर चल रहा है और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। देखना ये है कि सच में कोई अवैध अप्रवासी पकड़ा जाता है या पूरा मामला सिर्फ मजा-मस्ती तक ही सीमित रहता है। लेकिन एक बात पक्की है अमेरिका के इस छोटे से बार ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है!

Related Articles

Back to top button