Tere Ishk Mein X Review: जानें इस फिल्म के बारे में क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स

Tere Ishk Mein X Review: आनंद एल राय की नई रोमांटिक फिल्म "तेरे इश्क में" रिलीज़ हो गई है। कृति सेनन और धनुष की केमिस्ट्री पर दर्शकों की प्रतिक्रिया शानदार रही। जानिए फिल्म के पहले दिन की समीक्षा और एडवांस बुकिंग के आंकड़े।

Tere Ishk Mein X Review: आनंद एल राय निर्देशित फिल्म “तेरे इश्क में” आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कृति सेनन और धनुष की जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री को लेकर पहले ही काफी चर्चा थी और अब फिल्म के पहले दिन के बाद यह चर्चा और भी तेज़ हो गई है। ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं ये साबित करती हैं कि दर्शकों का प्यार इस फिल्म के लिए दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

धनुष और कृति की रोमांटिक जोड़ी ने किया जादू

इस फिल्म में कृति सेनन लंबे समय बाद एक इमोशनल लव स्टोरी में नजर आ रही हैं। वहीं धनुष का रोमांटिक अवतार दर्शकों को उनकी फिल्म रांझणा की याद दिला रहा है। यूं कहें कि तेरे इश्क में को रांझणा का आध्यात्मिक सीक्वल माना जा रहा है, तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। कृति और धनुष के अभिनय के बारे में ट्विटर पर काफी तारीफें देखने को मिल रही हैं। एक यूज़र ने लिखा, “तेरे इश्क में का हर फ्रेम बहुत अच्छा लग रहा है!” वहीं दूसरे यूज़र का कहना था, “तेरे इश्क में धनुष और कृति अपने अभिनय के चरम पर हैं, जैसे सैयारा में रोए थे, वैसे ही इस बार भी दर्शक चीखेंगे!”

love and war के सेट से तस्वीरें लीक, जानें क्या है फिल्म की स्टोरी

ट्विटर पर #TereIshkMein, दर्शकों का प्यार साफ

फिल्म के रिलीज़ के कुछ ही घंटों बाद तेरे इश्क में ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। दर्शकों ने फिल्म के हर पहलू की तारीफ की, खासकर कृति और धनुष की जोड़ी को लेकर। फिल्म का गाना और ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुके थे और अब फिल्म की रिलीज़ ने उस उम्मीद को और बढ़ा दिया है।

एडवांस बुकिंग में मचाई धूम

फिल्म ने अपनी रिलीज़ से पहले ही शानदार एडवांस बुकिंग की। हिंदी और तमिल दोनों संस्करणों के लिए लगभग 2.40 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 5.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह दर्शाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना उत्साह था।

Related Articles

Back to top button