खाते में पैसे नहीं टेंशन क्यों, paytm के इस फीचर का करें इस्तेमाल

अब UPI से करें पेमेंट बिना बैंक बैलेंस के! जानिए Paytm Pay Later सेवा क्या है, इसके फायदे, कैसे पाएं।

how to use paytm pay later: देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के ज़रिए भुगतान का चलन तेज़ी से बढ़ा है। नज़दीकी सब्ज़ी की दुकान से लेकर मॉल तक, आप अपने मोबाइल से आसानी से UPI भुगतान कर सकते हैं।

क्या आप जानते हैं कि अगर आपके बैंक खाते या RuPay क्रेडिट कार्ड में पैसे नहीं हैं, तब भी आप UPI भुगतान कर सकते हैं? आप चुनिंदा बैंकों द्वारा जारी पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट लाइन से खर्च कर सकते हैं और बाद में बैंक को पैसे चुका सकते हैं। इसी सिलसिले में डिजिटल भुगतान कंपनी Paytm ने एक नई सेवा शुरू की है। कंपनी ने सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) की मदद से ‘UPI पर पोस्टपेड’ नाम से एक नई सेवा शुरू की है।

Paytm Pay Later के फायदे 

Paytm के नए फ़ीचर के साथ, आप 30 दिनों तक के लिए ब्याज मुक्त क्रेडिट का लाभ उठा सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो अब खरीदारी करने के 30 दिन बाद ही भुगतान करना होगा। Paytm पोस्टपेड के साथ ग्राहक किसी भी UPI QR कोड, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स या Paytm ऐप का इस्तेमाल करके मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान और टिकट बुकिंग जैसी सेवाओं के लिए भुगतान कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी! 1 अक्टूबर से बदलेंगे NPS नियम, युवाओं को होगा सबसे ज़्यादा फ़ायदा

आपको बता दें कि शुरुआत में ये सेवा केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनका चयन उनके खर्च करने के तरीके के आधार पर किया जाता है। आने वाले महीनों में इस सेवा का विस्तार और अधिक उपयोगकर्ताओं तक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 40% पार्ट्स सस्ते होंगे! सर्विसिंग बिल में भी राहत; GST में कटौती के बाद मेंटेनेंस होगा आसान

Pay Later का इस्तेमाल कैसे करें

how to use paytm pay later करने के लिए ग्राहकों को Paytm ऐप पर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Related Articles

Back to top button