स्वागत से गदगद हुए कांग्रेस पदाधिकारी

जसवंतनगर,इटावा। नगर में कांग्रेस पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत हुआ, संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

जनपद के दौरे पर निकले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह–प्रभारी व बुंदेलखंड जोनल प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी पूर्व विधायक, चित्रकूट, मध्य प्रदेश तथा निवर्तमान प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत बचपन प्ले स्कूल, जसवंतनगर में किया गया, जहाँ पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएँ पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने, लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखने तथा आम जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आह्वान किया।

निवर्तमान महासचिव अंशु तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ काम करेगा। उन्होंने नई ऊर्जा के साथ आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। नेतृत्व के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ और स्थानीय स्तर पर संगठन को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया गया।

स्वागतकर्ताओं में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आलोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, प्रशांत तिवारी, राहुल दीक्षित, सतीश नागर, राजीव यादव, लालमन बाथम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक नेताओं से भेंट की और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button