चीन में अरुणाचल प्रदेश की महिला के साथ बुरा बर्ताव, अब भारत ने भी दिया करारा जवाब

अरुणाचल प्रदेश की एक महिला को चीन की राजधानी शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। उसे चीनी अधिकारियों ने 18 घंटे से ज़्यादा समय तक हिरासत में रखा। चीन ने उसका पासपोर्ट इनवैलिड घोषित कर दिया और दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश चीनी इलाका है। महिला ने इस घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। इसके बाद अब भारत ने चीन को करारा जवाब दिया है।
भारत ने एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की है। ये बयान चीनी दूतावास की तरफ से दिया गया है। भारत ने साफ किया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और चीन के दावे बेबुनियाद हैं। इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने चीन की हरकतों पर कड़ी आपत्ति जताई है। पिछले कुछ दिनों से चीन के साथ भारत के रिश्ते सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे थे। इस बारे में मीटिंग भी हुई हैं। मगर साथ ही, इस तरह की घटना से तनाव कम होता नहीं दिख रहा है।
पूरी घटना पर भारत ने क्या कहा?
चीन की राजधानी शंघाई में हुई घटना के बारे में भारत ने कहा है कि चीन की हरकतें दोनों देशों के रिश्तों को स्थिर करने की चल रही कोशिशों में बेवजह रुकावट हैं और यह हमारी संप्रभुता का अपमान है। भारत ने चीन से इस बारे में सफाई मांगी है और भरोसा दिलाया है कि अरुणाचल प्रदेश के यात्रियों के साथ भविष्य में ऐसा बर्ताव दोबारा नहीं होगा। भारतीय कॉन्सुलेट के दखल के बाद महिला को देर रात अपनी यात्रा जारी रखने की इजाज़त दी गई। भारत ने चीन की हरकतों को इंटरनेशनल सिविल एविएशन नियमों, खासकर शिकागो और मॉन्ट्रियल कन्वेंशन का उल्लंघन बताया है।
बांग्लादेश ने भारत को दिया सबसे बड़ा झटका, PAK संग मिल कर दी ये खतरनाक तैयारी
पूरा मामला जानिए
शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर एक ट्रांज़िट स्टॉप के दौरान एक भारतीय महिला को चीनी अधिकारियों ने रोका। उन्होंने ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे। उसने अपना वीज़ा और पासपोर्ट दिखाया। अधिकारियों ने उसकी रिक्वेस्ट मानने से मना कर दिया। इस वजह से उसे चीनी अधिकारियों ने 18 घंटे तक हिरासत में रखा।



