डायल 112 वाहन हादसे में घायल सिपाही की मौत

पुलिस विभाग में शोक में डूबा

जसवंतनगर,इटावा। मॉडल तहसील के सामने हाईवे पर शनिवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल डायल 112 के सिपाही सुरेंद्र कुमार मौर्य 38 ने रविवार सुबह सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डायल 112 पुलिस वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी थी।

हादसे में सिपाही सुरेंद्र मौर्य और उनके साथी सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सिपाही सुरेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।वहीँ सैफई मेडीकल कॉलेज मेंकांस्टेबल सुधांशु का इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी मौके पर पहुचे और कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झांसी जनपद के थाना प्रेम नगर क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार मौर्य की भर्ती 13 जनवरी 2011 को हुई थी और वे 19 सितंबर 2022 से जसवंतनगर में डायल 112 पर तैनात थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, घर पर पत्नी मोनिका और उनकी दो पुत्रियां माही व मिस्टी का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना अध्यक्ष कमल भाटी ने बताया ड्राइवर नशे में था जिसके चलते यह घटना घटित हुई है कार्रवाई की जा रही है और ऐसी घटनाएं न हो उसके लिए कोई व्यवस्थाएं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button