सिर्फ 10 मिनट में खत्म हो जाएंगी ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम, रोज़ रात डिनर के बाद करें ये काम

क्या आप जानते हैं कि डिनर के बाद महज़ 10 मिनट चलने से आपके शरीर पर कितने गहरे असर हो सकते हैं? यह एक आसान और प्रभावी तरीका है जो न सिर्फ़ आपका ब्लड शुगर नियंत्रित करता है बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं कि यह 10 मिनट की सैर आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है।

ब्लड शुगर तेज़ी से कम होता है

खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ जाता है। सिर्फ़ 10-15 मिनट चलने से यह बढ़ोतरी 20-30 परसेंट कम हो जाती है।

दवा से ज़्यादा असरदार

स्टडीज़ से पता चला है कि टाइप-2 डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए डिनर के बाद चलना दवा से ज़्यादा असरदार है। खाने के तुरंत बाद चलना, खाने के 2 से 3 घंटे बाद चलने से ज़्यादा फ़ायदेमंद है।

पाचन बेहतर करता है

खाना पेट में तेज़ी से जाता है, गैस-ब्लोटिंग-एसिडिटी कम करता है। अगर आप रात में भारी खाना खाते हैं, तो भी सुबह पेट साफ करने में बहुत मदद मिलती है। खाने के बाद टहलने से खाने से शरीर में जाने वाली कैलोरी तुरंत इस्तेमाल हो जाती है। इसलिए, यह सीधे पेट और कमर पर जमा नहीं होती।

आसानी से कम कर सकते हैं वज़न

अगर आप रोज़ाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलते हैं, तो आप एक महीने में आसानी से एक से डेढ़ किलो वज़न कम कर सकते हैं।

सर्दी के वो सीक्रेट फूड्स जो शरीर को बनाएंगे फौलादी, नंबर 3 चीज़ देगी कमाल की ताक़त

जल्दी आती है नींद

खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से शरीर का टेम्परेचर थोड़ा बढ़ता है और फिर नैचुरली कम हो जाता है, इसलिए 30-40 मिनट में गहरी नींद आ जाती है।

कंट्रोल में रहता बीपी

डिनर के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना ज़्यादा होती है। 10 मिनट टहलने से यह स्टेबल रहता है।

Related Articles

Back to top button