Morning vs evening walk: जानें वज़न घटाने के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद

Morning vs evening walk: कौन सा है बेहतर? जानिए किस वक़्त करना है सही, जब आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए हो सबसे फायदेमंद।

Morning vs evening walk: सैर करना, ये वो एक्सरसाइज़ है जो न तो जिम की ज़रूरत पड़ती है, न महंगे गैजेट्स की। बस एक जोड़ी आरामदायक जूते पहने और निकल पड़े। लेकिन सवाल ये उठता है सुबह वॉक करें या शाम को? ये दुविधा तो हर उस शख्स के दिमाग में घूमती है जो हेल्थ को सीरियसली लेता है।

चलिये आज इसी कन्फ्यूजन को क्लियर करते हैं। बिना किसी जटिल साइंस के, बस रियल लाइफ ऑब्ज़र्वेशन और आसान भाषा में।

दोनों टाइम के अपने फायदे हैं, कोई एक परफेक्ट नहीं

सबसे पहले ये मान लीजिए चाहे सुबह हो या शाम, पैर हिलाना ही असली जीत है। आदत और डाइट अगर सही हैं, तो टाइमिंग से ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ता। फिर भी बॉडी का रिस्पॉन्स अलग-अलग वक़्त पर थोड़ा अलग होता है। आइये देखते हैं कैसे।

सुबह की वॉक: मेटाबॉलिज़्म का बूस्टर शॉट

  • मेटाबॉलिज़्म को किकस्टार्ट: खाली पेट निकलोगे तो बॉडी फैट बर्न करने लगती है। रिसर्च कहती है कि मॉर्निंग वॉक से दिन भर की कैलोरी बर्निंग रेट हाई रहती है।
  • दिमाग़ ऑन, मूड ऑन: सूरज की पहली किरणें विटामिन D देती हैं, सेरोटोनिन रिलीज़ होता है मतलब सारा दिन पॉज़िटिव वाइब्स।
  • एनर्जी स्टेबल: एक बार सुबह वॉक डाल ली, तो लंच तक की भूख कंट्रोल में रहती है। क्रेविंग्स कम, प्रोडक्टिविटी ज़्यादा।
  • पर्सनल टिप: अगर आप वज़न घटाना चाहते हो, तो सुबह 6-7 बजे की 30-40 मिनट की तेज़ चाल वाली वॉक गेम-चेंजर हो सकती है।

सिर्फ 10 मिनट में खत्म हो जाएंगी ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम, रोज़ रात डिनर के बाद करें ये काम

शाम की वॉक: ब्लड शुगर और स्ट्रेस का क़ातिल

  • डिनर के बाद 15 मिनट = ग्लूकोज़ स्पाइक डाउन: खाना खाने के तुरंत बाद निकलो, तो इंसुलिन का काम आसान हो जाता है। डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए तो ये रामबाण है।
  • भूख का ब्रेक: रात की वो “कुछ मीठा खा लें” वाली फीलिंग? वॉक करने से दब जाती है। नींद भी गहरी आती है।
  • मन शांत, बॉडी रिलैक्स्ड: दिन भर की टेंशन, मीटिंग्स, ट्रैफ़िक – सब पैरों तले कुचल जाते हैं।

पर्सनल टिप: डिनर के 20-30 मिनट बाद हल्की स्पीड में टहलो। 10-15 मिनट भी काफ़ी हैं। बस फोन स्क्रॉल मत करना, प्रकृति को देखो।

Related Articles

Back to top button