जरूरतमंद को रक्तदान कर मनाया जन्मदिन

सुल्तानपुर। धीरे-धीरे युवाओं में भी जन्मदिन के अवसर पर पार्टी देने एवं केक काटने की मची होड़ के बीच ऐसे युवा भी अपनी बताओ जिम्मेदारी समझ रहे हैं कि हम जन्मदिन के इस आधुनिकता के दौर में अपना जन्मदिन किसी गरीब की कुटिया में या किसी जरूरतमंद को भोजन करा कर या रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाएंगे। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन संगठन के क्रांतिकारी सिपाही दुर्गेश यादव ने अपना जन्मदिन जरुरत मंद को रक्तदान कर मनाया।

रक्तदान के अवसर पर संदेश फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष पत्रकार प्रदीप यादव,एडवोकेट भानू प्रताप यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। दुर्गेश यादव ने कहा हम चाहते तो किसी रेस्टोरेंट में बैठकर के दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना सकते थे।मगर आज के इस कालखंड में अगर जरूरत किसी को खून की है किसी बीमार को दवा के लिए पैसे की है किसी भूखे को भोजन की है तो हम युवाओं की बताओ और जिम्मेदारी है कि हम अपनी भागीदारी ऐसे लोगों के साथ सुनिश्चित करें,जिससे किसी और के चेहरे पर भी खुशियां आ जाए।

Related Articles

Back to top button