महानगर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल एडिशनल कमिश्नर GST से मिला, सेक्टर–5 में अवैध वसूली की शिकायत

गाज़ियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री गोपीचंद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर-1 श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह से राजनगर स्थित कार्यालय में मुलाकात की।अध्यक्ष गोपीचंद ने एडिशनल कमिश्नर को अवगत कराया कि सेक्टर-05 में विभाग के एक अधिकारी और ड्राइवर द्वारा सर्वे व छापे के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। संगठन ने शिकायत के साथ प्रमाण भी प्रस्तुत किए, जिस पर एडिशनल कमिश्नर ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष गोपीचंद, महामंत्री अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल, वरिष्ठ युवा महामंत्री पंकज गुप्ता, युवा महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, युवा महामंत्री संजीव गुप्ता, सेक्टर-23 संजय नगर के चेयरमैन प्रदीप गर्ग, युवा पदाधिकारी अखिल कंसल तथा कपिल गुप्ता शामिल रहे।



