भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) के कार्यकर्ताओं ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता आदर्श प्रताप सिंह

अमेठी. भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने के कार्यकर्ता और नेताओं ने तिलोई तहसील दिवस में शनिवार को क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर बिंदुवार ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि लगातार बढ़ रही समस्याओं का समाधान न होने पर खेती प्रभावित हो रही है।

किसानों द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु

धान सत्यापन प्रक्रिया में गड़बड़ी

धान उपार्जन में सत्यापन की प्रक्रिया में लगातार त्रुटियाँ। किसान हित में नई, आसान और पारदर्शी प्रक्रिया लागू करने की मांग। डी.ए.पी. खाद की कमी और महंगाई सहकारी समितियों पर डी.ए.पी. खाद ज्यादा कीमत पर मिल रही। गुणवत्ता खराब और उपलब्धता कम होने से किसान परेशान। मानक दर पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग। नहरों की सफाई मानक अनुसार न होने से सिंचाई प्रभावित नहरों की खुदाई गहराई तक नहीं हुई, कई जगह रुकावटें। खेतों तक पानी पहुंचने में दिक्कत। तत्काल पूरी क्षमता के अनुसार साफ-सफाई कराने की मांग। नालियों में जुवाल (पेड़ा) जमा पानी रुक रहा नालियों में जुवाल भरने से पानी का प्रवाह बाधित। त्वरित सफाई अभियान चलाने की मांग की।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष युवा राघवेंद्र मिश्रा, तहसील अध्यक्ष नंदकुमार पांडे, अनिल कुमार मिश्रा, सुमित तिवारी, पवन, हरकू, गुलाब ठाकुर, जुनैद आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button