एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट ने रास्ते में कराया प्रसव

(सुल्तानपुर) कुड़वारl सरिता देवी पत्नी मुकेश कुमार निवासी ग्राम नौगांव रायतासी एक महिला को शनिवार की देर एक बजे दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर 102 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार ले जाया जा रहा था। रास्ते में तेज पीड़ा होने पर ईएमटी रचना यादव व पायलट की सूझबूझ से महिला का एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवाया नौगांव रायतासी कुड़वार निवासी सरिता देवी पत्नी मुकेश कुमार को पहले प्रसव के लिए शनिवार की देर 1:00 प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद परिजनों ने 102एम्बुलेंस को सूचित किया। सूचना पर 102 एम्बुलेंस की गाड़ी यूपी 32 EG.जी 1868 के ईएमटी रचना यादव पायलट मौके पर पर पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय महिला को तेज प्रसव पीड़ा आने लगी। जिसके बाद एम्बुलेंस चालक ने वाहन को सड़क किनारे लगाया।ईएमटी व पायलट की सूझबूझ की वजह से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिसके बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए विभाग का आभार जताया।



