पुलिस ने तमंचा सहित युवक किया गिरफ्तार: भेजा जेल

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने बीती देर रात को थानाध्यक्ष कमल भाटी के निर्देशन में सिटी इंचार्ज मनीष कुमार,उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी हमराह कांस्टेबल अरविन्द कुमार,रवीश कुमार व शुभम पंवार क्षेत्र में गश्त के दौरान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कचौरा घाट मार्ग पर रेलवे पुल से लगभग 100 मीटर पहले रेलवे गिट्टी प्लांट के सामने सड़क पर संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अकेला पुत्र अरविन्द निवासी कोठी कैस्त उम्र करीब 22 वर्ष बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया।



